ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीते चार दिनों के भीतर ही हरियाणा में लगातार रेप और यौन शोषण के सात मामले सामने आए हैं। ऐेसे घिनौने कृत्यों को अंजाम देने में अपराधी बिल्कुल ही निर्भीक नजर आ रहे हैं | वहीं प्रशासन की सावधानी ठंडे बस्ते में तह कर के रखी नजर आ रही है। हरियाणा पुलिस घटना के बाद तो कार्रवाई कर रही है | लेकिन घटना से पहले चौकन्नी नहीं रहना चाहती। वही पिहोवा के निर्भया कांड में पुलिस- ने मंगलवार कुरूक्षेत्र के भाखडा नहर किरमिच गाँव के समीप बटेडा हेड से इस मामले में वांछित युवक गुलशन की डेड बॉडी बरामद की।
हालांकि डेड बॉडी की हालत काफी खराब थी और उस पर कोई कपडा भी नहीं यानि निवस्त्र थी | परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस ने डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा है जिसका आज को पोस्टमार्टम करवाया जायेगा | गौरतलब है कि पिहोवा के झांसा गांव से गत बारह जनवरी को जिस लड़की के साथ बेरहमी से रेप के बाद हत्या कर दी गई थी| उस मामले में इस युवक पर भी हत्या में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा था | पर उसकी लाश मिलने से यह मामला पेचीदा हो गया है और जिनमे ऑनर किलिंग की भी सम्भावना हो सकती है झांसा थाना के एसएचओ दलीप सिंह ने गुलशन की लाश मिलने की पुष्टि कर दी है।
हालांकि डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने केवल इतना बताया है कि शव को कब्जे में लेकर हमने कार्यवाही शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद आगामी जानकारी दी जाएगी | पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा के इस जघन्य कांड के पीछे किन किन का हाथ है। पुलिस अब यह पता करने में जुटेगी की इन दोनों की हत्या किसने और क्यों की ? मामला आनर कीलिंग है या किसी आपराधिक तत्व के हाथों में चढ़ने के कारण यह वारदातें हुई, या फिर संयोगवश यह दोनों घटनाएं अलग अलग हैं।
निर्भया कांड-2 के आरोपी की हत्या
देर रात भाखड़ा नहर में मिला शव
नग्न अवस्था में मिला आरोपी गुलशन का शव
आज होगा पोस्टमार्टम
Watch Video
https://youtu.be/Np6kbSXRjrY
