कॉल ड्रॉप ने उड़ाई अमिताभ बच्चन की नींद, ट्विटर पर निकाली भड़ास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश में मोबाइल कैरियर्स भले ही सब्सक्राइबर्स के लिए समय-समय पर ऑफर्स लेकर आते रहें। अभी भी मोबाइल सर्विस के मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश में मोबाइल कैरियर्स भले ही सब्सक्राइबर्स के लिए समय-समय पर ऑफर्स लेकर आते रहें। अभी भी मोबाइल सर्विस के मामले में देश में स्थिति काफी खराब है। हालात यह है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी कॉल ड्रॉप और इंटरनेट कनेक्टिविटी से इस कदर परेशान हुए कि सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करने से नहीं चूके।

अमिताभ बच्चन ने ट्विट करके लिखा है कि ‘सभी 3जी, 4जी की बात करतें हैं और इसकी मार्केटिंग में जुटे रहते हैं। लेकिन, हां जी, सोचो जी, चलो जी, कुछ काम नहीं करता है। इंटरनेट कनेक्ट होने में दिक्कत होती है। कॉल ड्रॉप, कॉल डिस्कनेक्ट लगातार होता रहता है। सभी स्पीड देने की बात करते हैं, लेकिन सभी बकवास है। ट्विट के साथ अमिताभ ने गुस्से वाला एक फोटो भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि इस साल अमिताभ की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ आएगी, जिसमें वो 102 साल के बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में 26 साल बाद अमिताभ के साथ ऋषि कपूर भी काम करेंगे। इसके अलावा अमिताभ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी नजर आएंगे, इसमें उनके साथ आमिर खान भी हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *