ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ होकर बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब ताजा मामला हिसार से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड एएसआई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर रविवार देर रात को गोलियों से वार किया और मौके से फरार हो गए। हिसार के मंगाली गांव में ये हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतक रामधारी सिंह अपने घर में सो रहा था कि तभी अचानक तीन अज्ञात युवकों ने वहां पहुंचकर उनके ऊपर गोलियां बरसा दीं। जिसमें पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



