ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। जहां विपक्ष ने लगातार भाजपा पर सवालों के तीर चलाए। विधायक नैना चौटाला ने डबवाली से केवल एक ही महिला डॉक्टर के ट्रांसफर का मामला उठाया। नैना चौटाला ने कहा कि महिलाओं को प्रसव के लिए भठिंडा या सिरसा जाना पड़ता है।
नैना चौटाला के इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि इनेलो विधायक ने सवाल पूछा है। जिससे सदन में नोकझोंक शुरू हो गई। उधर कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।
अम्बाला से विधायक असीम गोयल ने आयुष्मान भारत योजना का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर कार्ड बने हैं, 2019 होने पर काफी लोग इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं ।
जिस पर अनिल विज ने कहा कि ये केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना है। इसके अंदर जिनके नाम आते हैं, उस परिवार का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। विज ने कहा कि भारत सरकार ने हरियाणा को नम्बर 1 पर माना है और ये केंद्र की योजना है, जिसमें 2011 को आधार माना गया है। विज ने कहा कि जल्द गणना होगी और जो लोग गलत तरीके से जोड़े गए हैं या जो रह गए हैं, उनको इस योजना से हटाया या जोड़ा जाएगा । जिस पर असीम गोयल ने कहा कि पूर्व सरकार में पीले कार्ड अपने लोगों के गलत तरीके से बनाये गए थे।
सीएलपी लिडर किरण चौधरी ने बीके कुठियाल का मामला उठाया और कहा कि उनके खिलाफ भोपाल कोर्ट में मामला दर्ज है, फिर भी सरकार उन्हें नहीं हटा रही है। जिस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कोर्ट में मामला विचाराधीन है और ये हमारे समय का केस नहीं है। सरकार इस मामले को लगातार मॉनिटर कर रही है।
होडल से कांगेस विधायक उदयभान ने शहर में हुए सकैम के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि 307 कनाल 3 मरला जमीन दान में दी गई थी। दान की गई जमीन 1979 में कॉलेज ने टेक ओवर की थी, इसमे से 93 कनाल किशोरी महाविधायल के नाम करवाया गया और 176 कनाल व चार मरले को 1999 में अपने नाम करवाया । अंगवा पट्टी होडल की चरहगाह की जमीन को ब्रिज मोहन ट्रस्ट के नाम ट्रांसफर करवाया और फिर 2010 को फिर इस ट्रांसफर करवाया ।
उदयभान ने कहा कि इस पर अपने रसूख से कब्जा किया गया है और अब हर्ष कुमार या रेवेन्यु के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए । उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय में बच्चियों से भारी डोनेशन लिया जा रहा है । इस मामले को लेकर सीबीआई या विजिलेंस जांच की मांग की है । तो वहीं, राम बिलास शर्मा ने सदन में कहा कि धारा 370 आपने (कांग्रेस) ने लगाई और हमने उसे हटा दिया है।






