पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी देने आए पुलिसकर्मी की बेरहमी से हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी देने आए एक पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या कर दी गई। हेड कांस्टेबल प्रदीप फरीदाबाद पुलिस से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी देने आए एक पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या कर दी गई। हेड कांस्टेबल प्रदीप फरीदाबाद पुलिस से रोहतक आया था। मृतक की ईंट और कांच की बोतल मारकर हत्या की गई।

 

बता दें कि रोहतक में आज पीएम नरेंद्र मोदी की जन संकल्प रैली होगी, हेड कांस्टेबल प्रदीप की भी उसमें ड्यूटी लगाई गई थी, मृतक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास से उसकी वर्दी भी मिली है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है और पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *