ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद में शक के बुनियाद पर दो युवकों ने पहले तो एक युवक को अगवा किया, फिर इतनी बेरहमी से पिटाई की गई की उसकी मौत हो गई। हालांकि युवक को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गया।
मृतक मीनू के पिता जयवीर का कहना है कि वो कैथल के सच्चाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं और कई सालों से जींद में रह रहे थे। 28 वर्षीय बेटा मीनू मंगलवार को किला मोहल्ला में गया था, इस बीच कालू और उसके दोस्ते ने मीनू को अगवा कर लिया। इसके बाद मीनू की बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में घर के बाहर फेंक कर आरोपी फरार हो गए। परिजनों को खबर हुई, तो इलाज के लिए मीनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता जयवीर का कहना है कि आरोपी कालूू की भाभी कुछ दिनों से लापता है और उसे उनके ऊपर शक था, इसी के चलते कालू ने जयवीर के बेटे को अगवाह करके उसकी पिटाई की है। फिलहाल पुलिस ने कालू और फिरोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


