ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय खादय मंत्री रामविलास पासवान ने प्याज पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आनेवाले 3-4 दिनों में प्याज की कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिलेगी, सरकार ने दावा किया है कि, प्याज की दो ब़ड़ी खेप 12 और 15 दिसंबर को भारत पहुंच रही हैं। जिसके बाद प्याज की मांग और आपूर्ति की खाई को कम करने में बड़ी मदद मिल सकेगी।
जानकारी के मुताबिक भारत सरकार मिस्र से प्याज़ आयात करने जा रही है। जिसकी पहली खेप 1500 टन प्याज़ 12 दिसंबर को मुंबई पहुंच सकती है। वहीं इसकी दूसरी खेप 15 दिसंबर को 1500 टन प्याज़ मुंबई पहुंचेगी।
दिल्ली में मिल रही है 120-140 रुपए तक प्याज
अभी भी दिल्ली जैसे राज्यों में 1 किलो प्याज़ की कीमत 120-140 रुपए तक है, जबकि बैंगलौर जैसे शहरों में प्याज 200 रुपए प्रति किलो तक का आंकड़ा छू चुकी है।


