सात जन्मों के रिश्तों का किया कत्ल

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना के गांव कन्हड़ी में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना के गांव कन्हड़ी में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। तलवाडा गांव निवासी लालूप्रसाद की बहन की शादी 2002 में गांव कन्हडी में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी उनकी अनबन कम नहीं हुई।

MURDER IN RELATION

मृतका के भाई लालू प्रसाद ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को तंग किया जाता था। पंचायत में फैसला होने के बाद भी उसका पति नहीं सुधरा। उसी अनबन के चलते उसने उनकी बहन की हत्या कर दी। थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भी दावा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *