आॉनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला कैंट में सेना के शाम नगर इलाके के समीप बने जंगल से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ मिला। मृतक के मुंह पर चोट के निशान भी पाए गए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। स्थानीय निवासी कुलदीप की माने तो मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। उधर, जांच अधिकारी रघुबीर का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

