कलायत, 1 सितंबर
कलायत नगर पालिका प्रशासन ने शहर में स्वच्छता को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे रेलवे रोड स्थित राजकीय स्कूल के पास लंबे समय से लगे कचरे और मलबे के ढेर को JCB की मदद से साफ करवा दिया। दिन के समय भारी ट्रैफिक और आवाजाही से बचने के लिए प्रशासन ने सुबह का समय चुना, ताकि बिना किसी बाधा के सफाई कार्य पूरा किया जा सके।
इस दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहा। अचानक चली इस प्रशासनिक कार्रवाई से लंबे समय से गंदगी और बदबू से परेशान स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है और नगर पालिका के इस कदम की सराहना की है। नगर पालिका अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी।
अन्य खबरें जानें –
भिवानी में 12 सितंबर को लोक अदालत, 8 बेंच करेंगी सुनवाई , केस का होगा तुरंत समाधान



