ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुंबई के घाटकोपार इलाके में कल शाम आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 35 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
वहीं अब बताया जा रहा है कि इस इस अग्निकांड में से एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद कर लिया गया । जबकि एक शख्स लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।

