Mumbai Boat Fire News: समुद्र में लगी आग; दर्जन से ज्यादा लोग नाव में सवार, Video Viral

Fishing Boat Fire News In Hindi: महाराष्ट्र के अलीबाग तट पर बीच समुद्र आग लग गई जिसका खौफनाक मंजर सामने आया है. बताया जा रहा…

Fishing Boat Fire News In Hindi: महाराष्ट्र के अलीबाग तट पर बीच समुद्र आग लग गई जिसका खौफनाक मंजर सामने आया है. बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई. शुक्रवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच, अलीबाग तट से लगभग 6 से 7 समुद्री मील दूर, राकेश गन की एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई.

मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की. नाव पर सवार सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.

बताया जा रहा है कि आग सुबह 3 से 4 बजे के बीच लगी, जो तट से लगभग छह से सात समुद्री मील दूर थी. हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *