Benefits Of Litchi: लीची खाने से मिलते है कई स्वास्थ्य लाभ, आज से करे सेवन

Benefits Of Litchi: स्वाद में लाजवाब लीची सेहत के मामले में भी काफी अच्छी होती है. यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करती…

Benefits Of Litchi: स्वाद में लाजवाब लीची सेहत के मामले में भी काफी अच्छी होती है. यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करती है. विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और आहार फाइबर से भरपूर लीची आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी फल है, जिसमें प्रति 100 ग्राम में 66 कैलोरी होती है और कोई संतृप्त वसा नहीं होती है. लीची में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप, हृदय गति और रक्त प्रवाह को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग या स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है.इसमें तांबा भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है. आइए सेहत से जुड़े लीची के इन फायदों को जानते हैं.

सेहत के लिए लीची के फायदे (Health Benefits Of Litchi)
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
लीची का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह डायबिटीज के रोगियों के लिए सुरक्षित है. ये ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि को भी रोकती है.

इम्यूनिटी बढ़ाए
लीची में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, ऐसे में ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन फल है. लीची में पानी में घुलनशील विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बाहरी कीटाणुओं और दूसरे तत्वों के प्रभाव से शरीर को सुरक्षित बनाते हैं.

हार्ट हेल्थ का रखे ख्याल
लीची में दूसरे कई फलों की तुलना में अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं. छोटी सी लीची एपिकेटचीन का भंडार मानी जाती है, जो हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है. साथ ही कैंसर और डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है.

पाचन करे दुरुस्त
कब्ज और दूसरे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से राहत देने में लीची मदद करती है. लीची के सेवन से मल ढीला होता है और कब्ज में राहत मिलती है. इसके साथ ही स्किन के लिए भी बहुत अच्छी होती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *