अश्लील डांस पर सैनी की सफाई, ‘मेरे आने से पहले क्या हुआ पता नहीं’ ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लोकतंत्र बचाओं की जनसभा में अश्लील डांस कराए जाने पर बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने सफाई दी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लोकतंत्र बचाओं की जनसभा में अश्लील डांस कराए जाने पर बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने सफाई दी है। सैनी ने कहा कि उनके आने से पहले क्या हुआ? इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं।

DANCE

बल्कि उनके आने के बाद भी दो से ढाई घंटे तक लोग बैठे रहे। हालांकि बाद में सैनी ने कहा कि लोग अपने कार्यक्रम में सपना का डांस करा सकते है, तो फिर उन्होंने यहां क्या गलत कराया है। गौरतलब है कि रविवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सांसद राजकुमार सैनी के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

rajkumar saini

कार्यक्रम में सांसद की ओर से जनता को अगस्त में होने वाली रैली का न्यौता भी दिया जाना था, लेकिन बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम में आने से पहले सभा का आयोजकों ने वहां डांस का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में कराया गया डांस अश्लील था। उस दौरान आयोजकों ने ये भी नहीं सोचा कि जिस समय वहां डांस कराया जा रहा था, उस समय वहां पर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। खैर इस मामले में सांसद की ओर से वीरेंद्र सिंह के कार्यक्रम में सपना का डांस कराए जाने की बात कहकर कार्यक्रम  के आयोजकों को हरी झंडी दे दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *