ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा करने के साथ सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा नौकरियां भिवानी के युवाओं को देने की बात कही। दिग्विजय भिवानी के बवानीखेड़ा हलके के खरक गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है। हरियाणा में इन दिनों हर राजनेता 2019 के चुनाव की तैयारियों में लगा हुए है। इनेलो का बहुमत आने पर अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला में से किसी एक के सीएम बनने की चर्चा पर दिग्विजय चौटाला ने बड़ा बयान दिया। दिग्विजय ने कहा कि उनकी पार्टी में केवल ओमप्रकाश चौटाला ही सीएम के दावेदार है, और वहीं सीएम बनेंगे। ऐसे में अभय चौटाला या फिर दुष्यंत किसी की भी दावेदारी का कोई औचित्य नहीं है।
एसवाईएल को लेकर पहले से ही प्रदेश में आंदोलन चला रही इनेलो अब फिर से एक नया आंदोलन चलाने की तैयारी में है। भिवानी के खरक गांव में पहुंचे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इसका इशरा किया है। दिग्विजय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार ने उनके साथ फरेब किया और वादा खिलाफी की है। अब 21 जुलाई से नया सेशन शुरू होगा, यदि सरकार ने तब तक उनकी मांग न मानी तो छात्रों को इकट्ठा कर फिर से आंदोलन किया जाएगा।
इतना ही नहीं दिग्विजय ने भिवानी जिले में दी गई नौकरियों बारे कहा कि अजय चौटाला ने इस जिले के 13 हजार लोगों को नौकरियां दी थी। आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी बहुत ताकतवर है, लेकिन वो लोग भी अपने लोकसभा क्षेत्र में इतनी नौकरियां नहीं पाए है। दिग्विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोनिया, राहुल और मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र में 13 हजार नौकरियां दे दे, तो वो राजनीतिक बयान देना बंद कर देंगे। आज हर राजनीतिक दल भले ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा हो, लेकिन जनता की क्या पसंद होगी? ये तो 2019 के चुनाव के बाद ही पता चलेगा। खैर जब तक चुनाव नहीं होते, तब तक ऐसे ही नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी रहेगा।


