राजकुमार सैनी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, पांचवीं पीढ़ी में होने के बाद भी नेहरू वाला बयान दे रहे राहुल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जनसम्पर्क अभियान के तहत जिला रेवाड़ी के गांव ओलांत पंहुचे कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी एक बार फिर से बीजेपी, कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जनसम्पर्क अभियान के तहत जिला रेवाड़ी के गांव ओलांत पंहुचे कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी एक बार फिर से बीजेपी, कांग्रेस और इनेलो पर बरसते हुए नज़र आए। सैनी ने कहा कि आज राहुल पांचवी पीढ़ी में भी गरीबों और पिछडो पर वही भाषण दे रहे है जो कभी जवाहरलाल नेहरू ने दिया था भाषणों से गरीबी और बेरोजगारी दूर नही होगी। संसद में झप्पी डालने वालों पर निशाना साधते हुए राजकुमार सैनी ने कहां की ये सब नौटंकी कर रहे है।

mp-rajkumar-saini

भाजपा और कांग्रेस के सभी सांसदों ने अपने भाषण में बेरोजगारी और बैकवर्ड लोगों पर बोलते हुए उनका मज़ाक उड़ाया गया। मोरनी गैंगरेप के लिए उन्होंने पुलिस को दोषी ठहराया। इतना ही नहीं सैनी ने लोगों से अपील की 2019 में उन्होंने मौका दिया तो अहीरवाल की प्यास बुझा दूंगा। उन्होंने दो बार हरियाणा जलने के सवाल पर कहा पहले देवीलाल ने हरियाणा जलवाया ताकि दलितों और पिछड़ों को उनका हक ना मिल सकें और अब उन लोगों ने हरियाणा जलवाया जो अपनों को यानि जाति विशेष को आरक्षण दिलवाना चाहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *