ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान की हालत अब खस्ता हो चुकी है। आलम यह है कि, पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले पूरी तरह से दब चुका है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, पाकिस्तान को अगले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की तुलना में चीन को लगभग दोगुनी राशि का भुगतान करना है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को जून 2022 तक चीन को 6.7 अरब डॉलर का भुगतान करना है। यह आंकड़ा आईएमएफ ने दिया है, जिसने हाल में पाकिस्तान को बड़ा बेलआउट पैकेज दिया है। जहां पाकिस्तान अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लंबे समय से चीन और आईएमएफ पर निर्भर है। अब कर्ज का यह बोझ पाकिस्तान के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है।
