Weather Update:बारिश से उतरी भारत के राज्यों में त्राहि-त्राहि मची है. जम्मू-कश्मीर में जारी तेज बारिश ने समय वैष्णो देवी यात्रा मार्ग (कटरा) में आए घातक भूस्खलन में अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 यात्री घायल हुए हैं और कई अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. वंही, हिमाचल में भी मॉनसून जनजीवन के लिए कहर बनकर आया है. ब्यास नदी ने अचानक रौद्र रूप से घर, दुकानें और रेस्टोरेंट सब जमिंदोज हो गए. पिछले 24 घंटों में हिमाचल में बरसात के चलते सात और लोगों की जान चली गई है.
Vaishno Devi Yatra Landslide: 30 की मौत, बचाव कार्य जारी-
मंगलवार दोपहर (लगभग 3 बजे) वैष्णो देवी यात्रा ट्रैक पर अधक्वारी के पास अचानक आई भारी बारिश ने भूस्खलन से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 घायल बताए गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है और अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है. स्थानीय पुलिस अधिकारी (SSP रीसी), परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी है.

घटना के तुरंत बाद यात्रा मार्ग को बंद कर दिया गया और यात्रा को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है. NDRF, CRPF और अन्य अधिकारियों को तुरंत मजबूत बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है.जम्मू जिले में कई प्रमुख पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हैं. तावी पुल से जुड़ने वाली सड़क ध्वस्त हो गई, दर्जनों बिजली के खंभे, मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर लाइनें भी टूटने की वजह से इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं बेहद बाधित हो गई हैं.
Himachal Pradesh Floods: मनाली को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह टूटा-
24 घंटों में प्रदेश में बरसात से मौत में बिलासपुर में एक, कांगड़ा में एक, किन्नौर में दो और सोलन में तीन मौतें दर्ज की गई हैं. बारिश और नदी की तेज़ धारा ने कुल्लू को मुख्यालय से जोड़ने वाले कई पुलों को बहा दिया है. पुराने मनाली को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह टूट चुका है. प्रशासन की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी है लेकिन हालात इतने विकट हैं कि राहत कार्यों में भी बड़ी मुश्किलें आ रही हैं.
चंबा जिले में बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कें और संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं. सिहुंता से चुवाड़ी, लाहुल से चुवाड़ी, जोत मार्ग, बनीखेत से चंबा और चंबा से तीसा जाने वाले प्रमुख मार्ग बंद पड़े हैं. इससे मणिमहेश यात्रा पर निकले कई श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं. मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी ठप्प हो जाने से लोगों को आपातकालीन स्थिति में संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है.
30 तक बारिश का अलर्ट-
जम्मू में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंडी और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है. 28 अगस्त को ऊना और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
29 अगस्त को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू होगा यानी बहुत भारी बारिश की संभावना है. 30 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि खराब मौसम एक सितंबर तक जारी रह सकता है.
लगातार बारिश और खतरनाक हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सभी शैक्षणिक संस्थानों व हिमाचल में अधिकतर संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए है.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



