MONSOON ALERT: देशभर में मानसून का कहर जारी, जम्मू-कश्मीर में 23 लोगों की मौत, कईं राज्यों में रेड और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी

 दिल्ली , 21 जुलाई देशभर में मानसून का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, असम, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से…

मानसून
 दिल्ली , 21 जुलाई

देशभर में मानसून का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, असम, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से लोगों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।जिससे लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों की भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 7 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

असम में 1.70 लाख लोग प्रभावित

असम में सोमवार को गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई, जबकि नेशनल हाईवे-715 का एक हिस्सा पानी में डूब गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार राज्य के 12 जिलों में 1.70 लाख से अधिक लोग बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं।

राजस्थान में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में करीब दो सप्ताह बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जयपुर समेत 33 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

बिहार के कईं जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में अत्यधिक बारिश की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा और वैशाली समेत कई जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

 अन्य खबरें जानें-

किसानों का DELHI की ओर कूच, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान घाट पर आज महापंचायत, शंभू बॉर्डर सील, पुलिस अलर्ट मोड पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *