India Team के बड़े विकेट कीपर का रिकार्ड 30 साल बाद उसके बेटे ने तोड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंडिया टीम में अपनी बेहतर विकेट कीपिंग के दम पर एक अरसे तक टीम के कीपर रहने वाले नयन मोंगिया को कोई भूल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंडिया टीम में अपनी बेहतर विकेट कीपिंग के दम पर एक अरसे तक टीम के कीपर रहने वाले नयन मोंगिया को कोई भूल नहीं सकता है जिन्होंने सिर्फ विकेट कीपिंग के दम पर लंबे समय तक टीम में अपनी जगह बनाए रखी। लेकिन अब नयन मोंगिया के बेटे अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर चर्चा में हैं।

mohit mongia

मात्र 19 साल की आयु में नयन मोंगिया के बेटे मोहित मोंगिया ने कूच बिहार ट्रॉफी मे बड़ौदा टीम की कप्तानी करते हुए अपने पिता के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने तकरीबन 30 साल बाद अपने पिता के रिकॉर्ड को तोड़ा है। मोहित ने मुंबई के खिलाफ 246 गेंदों पर 240 रनों की पारी खेली, यह कूच बिहार ट्रॉफी में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।

nayan mongia

इससे पहले यह रिकॉर्ड नयन मोंगिया के नाम था। उन्होंने 1988 में केरल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए थे। अपने बेटे की शानदार सफलता को देखते हुए उन्होने कहा कि मैं खुश हूं कि मेरे बेटे ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा है, मोहित अच्छा खेल रहा है, वह इस रिकॉर्ड का हकदार भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *