मोहाली एयरपोर्ट रोड बनती जा रही है खूनी सड़क, डेढ़ साल में इतने लोगो की ले चुकी है जान..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ के मोहाली स्थिति आईटी सिटी को देखकर आपको अंदाजा नहीं होगा कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। जी हां, रात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:

चंडीगढ़ के मोहाली स्थिति आईटी सिटी को देखकर आपको अंदाजा नहीं होगा कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। जी हां, रात के अंधेरे मेें इस रोड पर मौत दौड़ती हैं। एक गलती और आपकी जान जा सकती है।

airport road mohali

दरअसल, इस सड़क को एयरपोर्ट रोड के नाम से भी जाना जाता है और यह इतना खास है कि हर दिन इस पर हजारों गाड़ियां चलती हैं। जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों को भरा जा रहा है। दिन के उजाले में तो लोग किसी तरह सफर पूरा कर लेते हैं लेकिन रात के अंधेरे में हर कदम पर खतरा दिखाई देता है। पूरी कोशिश के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इस सड़क के बारे में आपको बता दें कि पिछले डेढ़ साल में इस सड़क पर 35 से ज्यादा लोगों की हादसों में मौत हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि इतना खास इलाका होने के बावजूद इस सड़क पर रात में अंधेरा पसरा रहता है। अभी तक सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

 इसलिए अगर आप इस सड़क से गुजरते हैं तो हमारी सलाह है कि रात में इधर से ना जाएं। अगर जाना ज्यादा जरूरी है तो ध्यान रखें, नहीं तो खतरा हर कदम पर आपका इंतजार करता मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *