मोहाली: एक मां की गुहार, मेरे बेटे को नशे से बचा लो सरकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहीद- ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर पंजाब सरकार एवं पुलिस की तरफ से नशे के खात्मे को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहीद- ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर पंजाब सरकार एवं पुलिस की तरफ से नशे के खात्मे को लेकर पुलिस अधिकारियों सहित युवाओं को शपथ दिलवाई । लेकिन इस शपथ के तुरंत बाद एक माँ अपने बच्चे की जान बचाने की गुहार लगाती नजर आई । इस माँ का कहना है कि उसका बेटा नशे का आदि है । हर रोज नशे का सेवन करता है और नशे की इस लत के चलते अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख चुका है ।

सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई की शपथ दिला रही है । लेकिन हकीकत में जो युवक नशे के जाल में फंसकर रह गया है उसको इस जाल से निकालने में कोई मदद नहीं कर रहा । ये कहानी है मोहाली के कुबड़ा गांव की रहने वाली महिला की । जो सरकार से अपने 19 साल के बेटे को बचाने की गुहार लगा रही है । क्योंकि उसका बेटा नशे का आदि हो चुका है और इस नशे की लत की वजह से ही वो अपनी बाइक भी गिरवी रख चुका है । मजबूर मां पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगा चुकी है । लेकिन इस मजबूर मां की अरदास किसी ने नहीं सुनी । अब हताश और निराश होकर महिला ये कहती नजर आ रही है कि भगवान या तो उसकी जान ले ले या तो उसके बेटे को नशे से दूर कर दे । क्योंकि इस तरह की लाचार जिंदगी से अच्छी तो मौत ही है ।

इस गाँव की यह अकेली महिला नहीं हैं जो ये गुहार लगाती नजर आई हों बलिक इन जैसी करीब आधा दर्जन महिलाएं हैं जो पिछले काफी समय से इसी तरह की फरियाद कर रही हैं । अपनी इस बात को लेकर ये महिलायें मोहाली जिले के एसएसपी को ज्ञापन तक सौंप चुकी हैं लेकिन अब तक इनकी फरयाद नहीं सुनी गयी तो वहीं सरकार नशे के खिलाफ शपथ दिला रही है । लेकिन इस वाक्या को देखकर हम ये कह सकते हैं कि सिर्फ शपथ दिलाने से क्या नशे पर काबू पाया जा सकता है ? क्या नशे पर काबू पाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत नहीं है और अगर जमीनी स्तर पर काम किया गया होता तो एक मजबूर मां को अपनी और अपनी बेटे की मौत मांगने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता ।

Watch Video

https://youtu.be/V-uRP3wxRNw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *