ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैप्टन अमरिंदर सिंह आज विधानसभा के सैशन के दौरान पंजाब का बजट पेश करेंगे। राज्य की वित्तिय हालात को देखते हुए बजट पर सभी की नजरें है। वित्तिय मंत्री मनप्रीत बादल ने 2018-19 पंजाब का बजट पेश करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि सूबे की आर्थिक हालातों को सुधारने के लिए कुछ नए टैक्स लाए जा सकते है। पर इस बजट में राहतों की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है पर सूबे के किसानों की कर्जा माफी के लिए रखी जाने वाली राशि पिछले साल के मुकाबले बढाई जा सकती है।
वहीं वित्तिय मंत्री मनप्रीत बादल का कहना है कि ये बजट युवकों को नौकरी ज्यादा पेश करने वाला होगा। इसके इलावा उन्होने भी दावा किया है कि वित्तिय घाटा पिछले साल के मुकाबले काफी कम होगा और अगले 3 सालों के दौरान यह घाटा पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
उन्होने ये भी कहा कि अपने 5 सालों के कार्यकाल के दौरान सरकार चुनाव में किए गए वादे पूरे करने के लिए वचनवद्ध है पर पहला उनका मुख्य उद्देश्य सूबे की आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए नए स्त्रोत पैदा करना है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1069004456613380/



