लखनऊ में 25 फुट के अटल का मोदी करेंगे अनावरण !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती हैं, इस मौके पर लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती हैं, इस मौके पर लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यही नहीं लखनऊ के अपने दो घंटे के कार्यक्रम में मोदी सीजी सिटी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।

जानकारी देेत हुए मूर्तिकार राजकुमार ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी से उसकी  मुलाकात हो चुकी है,मूर्ति में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की भाव-भंगिमाओं को ढालने की कोशिश की है।

पीएम मोदी ने अटल स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

इससे पहले इस मौके पर अटल स्मारक पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *