ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर हरियाणा सरकार ने सुशासन दिवस मनाया। गुरुग्राम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जहां मंच से सीएम मनोहर लाल ने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मन की बात की।
इस दौरान सीएम ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर नहीं सहना। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पहले खुद को सही करने की नसीहत दी। सीएम ने कहा कि सिस्टम बदलने से पहले खुद को बदलना होगा। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में संदेश देते हुए कहा कि, वो मेरा दोस्त है, सारे जहान को मालूम है’….‘दगा करे किसी से, तो शर्म आए मुझे’।

