ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हैदराबाद भवन में मुलाकात के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की । दोनों देशों के बीच कई आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की कि कनाडा के पीएम अपने परिवार के साथ भारत के दौरे पर आए हैं ।
कई आपसी समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भारत बहुत अधिक महत्व देता है । हमारे संबंध लोकतंत्र, बहुलवाद, कानून की सर्वोच्चता और आपसी संपर्क पर आधारित हैं । हमारे देशों की संप्रभुता, एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।
सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने पर सहमती हुई- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने पर सहमत हुए हैं । आतंकवाद और उग्रवाद भारत और कनाडा जैसे लोकतांत्रिक, बहुलवादी समाजों के लिए खतरा हैं। इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमारा साथ आना महत्वपूर्ण है । मोदी ने कहा- कनाडा ऊर्जा का सुपर-पावर है। यह हमारी बढ़ती ऊर्जा की मांगो को पूरा कर सकता है ।
दोनों देशों में आदर्श मूल्य- ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भी पत्रकारों को संबोधित किया । जिसमें उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों का ना केवल एक समृद्ध इतिहास है बल्कि आदर्श मूल्य भी हैं जिससे हमारी दोस्ती को बढ़ावा मिलता है।
वाणिज्यिक सहयोग के लिए विश्वसनीय देश भारत- ट्रूडो
कनाडा जहां अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए और अपनी सीमाओं से परे व्यापार करने के लिए नए अवसरों की तरफ देख रहा है। वहीं भारत उसके लिए एक स्वाभाविक साझेदार होने के साथ ही वाणिज्यिक सहयोग के लिए विश्वसनीय देश रहा है।
Watch Video
https://youtu.be/yTcBEIjt4iQ
