महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है । वहीं पुलिस की कहना है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं ।

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बता दें कि महिला की शादी 8 साल पहले गुरप्रीत सिंह से हुई थी । परिवार वालों की माने तो गुरप्रीत सिंह महिला को दहेज के लिए हमेशा परेशान करता था। इसी के चलते बीती रात उनके बीच काफी मारपीट हुई और उनके बच्चे भी कहीं चले गए । परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या के आरोप लगाते हुए कहा कि शायद बच्चे इस क़त्ल के बारे में जानते थे इसलिए ससुराल पक्ष ने उन्हें गायब कर दिया । परिजनों ने पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है और शुरूआती जांच में पता चला कि मृतका का उसकी सास से झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला ने खुदकुशी कर दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों ने लगाए ससुराल पक्ष पर आरोप

ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे परेशान

पुलिस कर रही मामले की जांच

Watch Video

https://youtu.be/OKXOfc9yAHc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *