ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जनता के बीच से मिल रहीं शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा सरकार के विधायक इन दिनों एक्शन मोड पर हैं। महम से विधायक बलराज कुंडू ने गुरूवार को पीजीआई रोहतक में छापा मारा। इस दौरान वार्ड नंबर 12 के बाहर अमृत स्टोर में जाकर उन्होंने जांच की।
जहां पर महंगी दरों पर ऑर्थों इम्पलांट और दवाइयां बेचने के मामले का खुलासा हुआ है, जिसका पीजीआई के डॉक्टरों की तरफ से कोई जवाब देते नहीं बना। सरकारी दुकानों से मरीजों को मिल रहीं महंगी दरों पर दवाइयों को लेकर कुंडू ने अधिकारियों को जमकर लताड़ भी लगाई। उन्होंने कहा कि, वो भ्रष्टाचारियों को बख्शेंगे नहीं। विधायक कुंडू ने कहा कि, इस पूरे मामले की वो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को रिपोर्ट सौंपेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।

