50 हजार के इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऐसे किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इडिया न्यूज: गौहत्या की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना 50 हजार के इनामी बदमाश को स्पेशल स्टाफ नूंह पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इडिया न्यूज: गौहत्या की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना 50 हजार के इनामी बदमाश को स्पेशल स्टाफ नूंह पुलिस की टीम ने रिपीटर नाका पहाड़ के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सरगना मुन्ना के साथ उसका एक अन्य साथी शौकत भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से चोरी की बाइक के अलावा देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । बदमाश 12 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
Crime
पत्रकारवार्ता के दौरान डीएसपी वीरेंद्र सिंह फिरोजपुर झिरका ने बताया कि, पकड़ा गया इनामी बदमाश मुन्ना पुत्र रफीक निवासी रेहना है। जिसके साथ शौकत पुत्र नवाब निवासी माहौन को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि, बदमाश ने हांसी, रोहतक, हिसार, भिवानी, झज्जर, दिल्ली मेवात के इलाकों में गौतस्करी-गौहत्या की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा राजस्थान तथा पलवल जिले में भी बदमाश ने कुछ वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है , जिनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाश की उम्र करीब 35 वर्ष है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *