ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गांव कुराईवाला से 20 जनवरी को पड़ोस में एक विवाह समारोह में शिरकत करने गया 12 साल का छात्र लापता हो गया था। जिसके बाद लापता छात्र का शव गांव के फिरनी वाले छप्पड़ में बरामद हुआ।
छात्र का शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद था और उसका मुंह कपड़े के साथ बांधा हुआ था। छात्र की मौत की ख़बर मिलते ही हलका विधायक अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग कुराईवाला में पीड़ित परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे।
साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरण और हत्या के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।


