#AirAsia : फ्लाइट के दौरान एयर होस्टेस दिखाती हैं ….

‘जब हम फ्लाइट में थे एक एयर होस्टेस को देखा। उसने अपने ब्लाउज का ऊपरी हिस्सा खोलकर रखा हुआ था, जिससे उसके ब्रेस्ट का एक…

‘जब हम फ्लाइट में थे एक एयर होस्टेस को देखा। उसने अपने ब्लाउज का ऊपरी हिस्सा खोलकर रखा हुआ था, जिससे उसके ब्रेस्ट का एक बड़ा हिस्सा दिखाई दे रहा था। यह देखकर उन्हें काफी बुरा लगा और उन्होंने एयर होस्टेस को बुलाकर बटन लगाने को कहा।‘ – डॉ. जून रॉबर्टसन, न्यूजीलैंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : प्लेन से यात्रा के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। कई बार तो ऑन-बोर्डिंग लड़ाई या हंगामा को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। इस बार कुछ ऐसा ही मामला एयर एशिया फ्लाइट से सामने आया है। दरअसल, फ्लाइट में सफर कर रही एक महिला को एक एयर होस्टेस की ड्रेस से आपत्ति हुई तो उसने मलेशियाई सरकार को चिट्ठी लिखकर शिकायत कर दी। न्यूजीलैंड के वेलिंगटन की महिला डॉ. जून रॉबर्टसन ने चिट्ठी में जिक्र किया है कि फ्लाइट के दौरान एयर होस्टेस ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिससे उनके ब्रेस्ट और अंडरगारमेंट्स दिखते हैं।

महिला ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ‘मुझे इन लड़कियों (एयर होस्टेस) की हद से ज्यादा शॉर्ट कपड़े देखकर शर्म आती है। उनके अलावा कई अन्य लोग थे, जिनको एयर होस्टेस की ड्रेस से आपत्ति थी। यह मलेशिया की सांस्कृतिक विविधताओं का अपमान है। हद तो तब हो गई कि जब कुआलालम्पुर एयरपोर्ट पर एक एयर होस्टेस नीचे झुकी तो उसके अंडरगारमेंट तक दिख गया। यह अपमानित के साथ ही हैरान करने वाला है।’ जून ने आगे लिखा है कि ‘फ्लाइट के दौरान एक एयर होस्टेस के ब्लाउज का ऊपरी बटन खुला था। बाद में उसे बुलाकर उन्होंने बटन बंद करने के लिए कहा।’

——————————————————————————————-

पुरूष स्टॉफ के कपड़े काफी शालीन

हालांकि, डॉ. जून ने इस बात का भी जिक्र किया है कि फ्लाइट के दौरान पुरूषों के कपड़े काफी सम्मानजनक रहते हैं। साथ ही वो काफी प्रोफेशनल तरीके से सिचुएशन को सुलझाते हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अभी तक एयर एशिया की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। बता दें यह पहला मौका नहीं है जब एयर एशिया की फ्लाइट में ड्रेस को लेकर विवाद सामने आया हो। इसके पहले भी इस तरह के हंगामे होते रहे हैं। इसके बावजूद एयरलाइन कंपनी ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। अब देखना होगा कि डॉ. जून के पत्र के बाद कंपनी क्या कदम उठाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *