नाबालिग के साथ बुजुर्ग पर रेप के आरोप, पीड़िता की मां ने मांगी आरोपी के लिए फांसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश जहां मंदसौर की बेटी से रेप के मामले में उबल रहा है, तो प्रदेश में भी मासूम बच्चियों से दरिंदगी का मामला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश जहां मंदसौर की बेटी से रेप के मामले में उबल रहा है, तो प्रदेश में भी मासूम बच्चियों से दरिंदगी का मामला थम नहीं रहा है | हैवानियत की हदों को पार करने वाला एक ऐसा ही मामला फिरोज़पुर से सामने आया है | जहां एक 60 साल के बुजुर्ग 15 साल की मासूम के साथ अपने कुकर्मों को अंजाम दिया | लेकिन इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात ये है कि नाबालिग पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है | अफ़सोस होता है, समाज के ऐसे दरिंदों पर |

सरकार 12 साल से कम उम्र के नाबालिगों के साथ रेप के गुनाहगारों को फांसी पर लटकाने की तैयारी कर रही है | समाज उम्मीद कर रहा है रेप जैसे जघन्य अपराधों के लिए मां-बाप युवाओं को सही राह पर जाने की सीख दें | लेकिन सोचिए कि एक 60 साल का बुजुर्ग अपनी नाती के समान लड़की का रेप करें तो इस शर्मनाक घटना में दोष किसे दिया जाए |

घटना पंजाब के फिरोजपुर की है | जहां 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक साठ साल के बुजुर्ग पर कुकर्म करने का आरोप लगा है | हैरान करने वाली बात ये है कि पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है | बताया जाता है कि जब लड़की की मां घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी | तभी आरोपी बुजुर्ग ने मौका पाकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला | जब लड़की की मां वापस घर लौटी तो मासूम पीड़िता रो रही थी और आरोपी लड़की के पास ही बैठा हुआ था | लड़की की मां आरोपी को फांसी की मांग कर रही है |

वहीं इस मामले की शिकायत जब पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करा दिया | पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेगी | वहीं फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

एक तरफ बुजुर्ग के ऊपर लगे आरोपों ने समाज में बेटियों की सुरक्षा के सवाल को और उलझा दिया है | तो दूसरी और इन आरोपों को लेकर इंसानी फितरत पर भी सवाल खड़े होते हैं |

Watch Video

https://youtu.be/U-RWNnlKolQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *