अश्रील वीडियों से चर्चा में आए चरनजीत चड्ढा की पत्नी ने श्री अकाल तख्त साहिब से की ये मांग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरनजीत चड्ढा की अश्लील वीडियों के सामने आने के बाद जत्थेदारों ने चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई करते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरनजीत चड्ढा की अश्लील वीडियों के सामने आने के बाद जत्थेदारों ने चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसको श्री अकाल तख्त साहिब से निकाल दिया था। इस पर चड्ढा परिवार ने श्री अकाल तख्त साहिब से रहम की मांग की है। जी हां सूत्रों का कहना है कि चड्ढा परिवार ने श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिख कर मांग की है कि उनके परिवार की धार्मिक और पंथक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन पर लगाई पाबंदी को तख्त के द्वारा वापस ले लिया जाए।

charanjit singh chadha

जिसके बाद वो फिर से वापस धार्मिक सियासी और जनतक स्थानों पर विचार कर सकें। सूत्रों का ये भी कहना है कि ये चिट्ठी हरबंस कौर चड्ढा ने श्री अकाल तख्त साहिब को लिखी थी। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हरबंस कौर ने कहा है कि उनके पति निर्दोश है और जो कुछ भी उनके साथ हुआ है वो उनको चीफ खालसा दीवान की प्रधानगी को हड़पने के लिए किया गया है।

Charanjit Singh Chadha

इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि ये एक गहरी चाल थी जो उनके पति के खिलाफ रची गई थी। इसी के कारण उनके बेटे की भी मौत हो गई है। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने अश्लील वीडियों के सामने आने के बाद चड्ढा को दो साल के लिए पंथ से निकाल दिया गया है। फिलहाल अब देखना ये होगा की श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार चड्ढा की पत्नी की गुहार पर कोई फैसला लेते है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *