नाबालिग की अस्मत तार-तार, 14 साल की नाबालिग से रेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  रेप और गैंगरेप की वारदात की खबरें हर रोज टीवी चैनल और अखबारों में हैडलाइन बनी हुई हैं | हरियाणा प्रदेश का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  रेप और गैंगरेप की वारदात की खबरें हर रोज टीवी चैनल और अखबारों में हैडलाइन बनी हुई हैं | हरियाणा प्रदेश का इस मामले में कुछ ज्यादा ही बुरा हाल है | प्रदेश में लगातार नाबालिग बच्चियों के साथ भी रेप की घटनाएं सामने आती रहती है | प्रदेश सरकार ने वहशी दरिंदों पर नकेल कसने के लिए कानून में संशोधन कर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया है | सरकार ने नाबालिग बच्चियों से रेप करने वालों को मौत की सजा देने का प्रावधान किया है | लेकिन ऐसा लगता है जैसे वहशी दरिंदो में ना समाज का खौफ है ना किसी सरकार और प्रशासन का वहशी दरिंदे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते है |

मामला फरीदाबाद का है | एक 14 साल की नाबालिग लड़की स्कूल में पढ़ने गई थी | लेकिन स्कूल से लौटकर वापस घर नहीं आई | परिजनों ने इधर उधर ढूंढना शुरु किया | परिजनों ने स्कूल में पता किया तो पता चला कि लड़की स्कूल ही नहीं आई | लडकी को इधर उधर ढूढ़ने पर लड़की कहीं नहीं मिली | मिली तो एक अनहोनी की खबर पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि उन्हे पता चला कि तिगांव का रहने वाला एक 22 साल का रोबिन नामक युवक उसकी बहन का अपहरण कर ले गया | आरोपी युवक ने लड़की को बहलाफुसला कर पार्क में ले जाने के बहाने ऑटो में बैठाया और फिर बस में बैठाकर रोहतक ले गया | रोहतक के एक होटल में आरोपी ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया | आरोपी ने लड़की को तीन दिन तक होटल में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातर रेप करता रहा | पीड़िता के भाई ने बताया कि उन्होने घटना की सूचना पुलिस को दी | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया |  पीड़िता के परिजनों का ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है |

मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है | लेकिन आरोपी युवक अपहरण करने और रेप की घटना को सिरे से नकार रहा है | आरोपी का कहना है कि उसने लड़की का अपहरण नहीं किया था और ना ही लड़की के साथ रेप किया | हालांकि आरोपी  युवक ने माना कि वो रोहतक के होटल में रहे और इस बात का उसे पछतावा भी है कि वो उस लड़की को वहां लेकर गया था |

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है | लेकिन उस बच्ची का क्या जो इस दरिंदे की हबस का शिकार हुई |  ऐसे ही कई बच्चियां वहशी दरिंदो की दरिंदगी का शिकार हो जाती है | सरकार ने कड़ा कानून भी बना दिया | लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हर तरह कि कोशिशों के बाद भी दरिंदों में किसी बात कोई खौफ क्यों नहीं | आखिर क्यों दरिंदे अपनी मासूम बच्चियों को अपनी हबस का शिकार बनाने से बाज नहीं आते |

Watch Video

https://youtu.be/q3FgtAxXAmk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *