गर्मी में बैठकर गर्म पानी पीने पर मजबूर इस स्कूल के बच्चे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे लोकलुभावन नारे देकर जनता को अपनी योजना की ओर आकर्षित तो कर लेती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे लोकलुभावन नारे देकर जनता को अपनी योजना की ओर आकर्षित तो कर लेती है, लेकिन जनता तक उसका पूरा लाभ नहीं पहुंच पाता। ऐसा ही कुछ नजारा गुरुग्राम के सुशांतलोक के सी 2 ब्लॉक में के प्राइमरी स्कूल में भी हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पढ़ने की चाह में 200 बच्चों पिछले 12 दिनों से तपती धूप में बैठकर पढ़ाई करने के साथ गर्म पानी पीकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

EDUCATION 1

हरियाणा का सबसे हाईटेक और विकसित शहर होने के बाद गुरुग्राम में शिक्षा अधिकारियों के काम को देखकर आपकों भी शर्म आ जाएगी। गुरुग्राम के सुशांत लेक के प्राइमरी सरकारी स्कूल के बच्चों को तपती गर्मी के बीच खुले में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। सूरज की तपिश और उमस भरी हवाओं के बीच जब कोई भी इंसान बाहर निकलना पसंद नहीं करता। ऐसे में इस स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को तपती धूप के बीच पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि ये कोई एक या दो दिन की बात हो।

EDUCATION 2

स्कूल अध्यापक के अनुसार बिजली का बिल न भर पाने के कारण मीटर का कनेक्शन कट गया था। उसके बाद से ही बच्चों को गर्मी में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए बच्चे किताबों को पंखा बनाकर हवा करने का काम करते है। स्कूल अध्यापक के अनुसार एक जुलाई को गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने पर जब स्कूल खोला गया तो, उसका बिजली कनेक्शन कटा हुआ था। पिछले 12 दिन से बच्चे तपती धूप में बैठकर पढ़ रहे है। स्कूल स्टाफ ने कई बार इस बारे में अधिकारियों को बताया भी, लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

EDUCATION 3

अक्तूबर 2016 से बिल न भरा जाने के कारण स्कूल पर बिजली निगम का 50 हजार रुपये का बिल बकाया हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत बिल भरने के आदेश दिए, लेकिन उसके बाद भी फिलहाल हालात ज्यों के त्यों ही है। ऐसे में अब आसानी से अंदाजा लगाय जा सकता है कि शिक्षा अधिकारी बच्चों की शिक्षा को लेकर कितने गंभीर है ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *