घर से अगवा कर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, 4 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा करने में पुलिस लगातार फेल साबित हो रही है | जहां एक पीड़ित परिजनों के शिकायत करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा करने में पुलिस लगातार फेल साबित हो रही है | जहां एक पीड़ित परिजनों के शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई हरकत नहीं की जिसके चलते एक मासूम उन दरिंदों की शिकार हुई | जो शायद पुलिस उसे बचा सकती थी |

हरियाणा में बेटियों के साथ दरिंदगी की वारदातें अपनी चरम सीमा पर है जी हां अब ताजा मामला फरीदाबाद से है  | जहां 4 बदमाशों ने मिलकर एक नाबालिग को अपना हवस का शिकार बनाया | पहले तो बदमाशों ने घर पर सो रही नाबालिग बच्ची को अगवा किया और उसके बाद नाबालिग के साथ एक एक कर बदमाशों ने दुष्कर्म किया | बदमआशों ने घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग को सड़ पर फेक कर फरार हो गए | अब पूरे मामले में परिजनों ने इसकी कसूरवार पुलिस को ठहराया है |

परिजनों की माने तो जब बच्ची का अपहरण किया गया था तभी उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस की लचर रवैईये के कारण बदमाश अपने मनसूबे में कामयाब रहे | जिसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ साथ पास के लोग भी महिला थाना गए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है | पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर बच्ची का मेडिकल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है | इस घटना में बदमाशों को सफलता मिलने में कही ना कही पुलिस की लापरवाही भी जिम्मेदार है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *