ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालों के कटघरे में खड़ा हो गया है | एक बार फिर एक नाबालिग दरिंदों की दरिंदगी का शिकार हो गई | मामला पलवल का है जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है कि रात में छात्रा को फोन करके बाहर बुलाया गया और वारदात को अंजाम दिया |
महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता छात्रा की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है | जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की मैडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है |
Watch Video
https://youtu.be/nngcU676s8Y
