ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने 5 राज्यों में बीजेपी की हार को एक अलग नजरिए से बयां किया | बुधवार सुबह विज ने ट्वीट कर राहुल गांधी को सिर्फ छत्तीसगढ़ में जीत की बधाई दी | जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सही मायने में जीत सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही हुई है और उसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को मुबारकबाद दी है |
विज ने भाजपा की हार का जिक्र न करते हुए गिनवाया कि मिजोरम में कांग्रेस हार गई , तेलांगना में भी कांग्रेस हारी , और मध्यप्रदेश में आंकलन करें तो शिवराज सिंह की 15 साल की सरकार की एंटी इनकैंबेंसी के बावजूद कांग्रस और भाजपा बराबर रही | वहीं विज ने राजस्थान में भी जीत और हार का श्रेय किसी को भी न देने की वकालत की |
Watch Video
https://youtu.be/JlTFAN_zgQ0
