Mexico Navy Plane crash:
मेक्सिको नेवी का प्लेन गैलवेस्टन के पास अचानक क्रैश ( Mexico Plane Crash) हो गया. प्लेन में सवार 7 में से 5 लोगों की मौत हो गई है. बाकी लोगों की तलाश टेक्सस तट के पास पानी में की जा रही है. प्लेन में 4 नौसेना के अधिकारी भी मौजूद थे. इसके अलावा 1 बच्चा समेत 4 आम नागरिक भी थे.
मेडिकल मिशन पर था प्लेन-
मेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है. इस हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह प्लेन क्रैश गैलवेस्टन के पास सोमवार की दोपहर को हुआ. मेक्सिको की नौसेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि प्लेन मेडिकल मिशन पर था. एक बीमार युवा को अस्पताल ले जा रहा था. हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. गैलवेस्टन में शेरिफ ऑफिस के अनुसार, “हादसे की जांच की जा रही है. इससे जुड़ी अन्य जानकारी मिलते ही सार्वजनिक की जाएगी.



