दिल्ली में येलो लाइन मेट्रो में हुई खराबी, मेट्रो में फंसे लोगों को सांस लेने में आई दिक्कत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली में मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण येलो लाइन रूप पर मेट्रो को रूक रूक चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली में मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण येलो लाइन रूप पर मेट्रो को रूक रूक चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुतुबमिनार स्टेशन से लेकर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच में गड़बड़ी बताई जा रही है। इस तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi metro Delhi metro

साथ ही बताया जा रहा है कि मेट्रो में फंसे यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हुई जिस कारण लोगो को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। वही यात्रियों का कहना है कि काफी समय तक मेट्रो रूकी रही जिस कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Delhi metro

वही दिल्ली मेट्रो का कहना है कि लोगो को परेशानी ना आए इसलिए उन्होने फीडर बस की सुविधाए बहाल कर दी गई है। फिलहाल मेट्रो को दो भागो में बांटकर चलाया जा रहा है। डीएमआरसी का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ठीक कर संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *