ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बारिश ने अपना आतंक मचाया हुआ है जिस कारण कई लोगों की मौत हो गई है और करोड़ो का नुकसान हो गया।
इतना ही नहीं सरकार के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है। गौरतलब है कि बारिश का आतंक अभी थमा ही नहीं था कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावानी दी। मौसम विभाग के सूत्रों से पता चला है कि आने वाले तीन दिनों में बरसात होगी। साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान बारिश की रफ्तार कम भी होने की बात कही है।
जिसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा ह कि वो नदियां नालो के किनारे जाने से बचें और अपनी सुरक्षित स्थान पर रहें। गौरतलब है कि पिछले 48 घंटो से हो रही बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।
साथ ही जगह जगह हो रहे लैंड स्लाइड के कारण मलबा सड़कों पर आ गया है जिस कारण सड़को पर जाम लग गया है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



