मनोहर लाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, हरियाणा ने आर्थिक तरक्की की रफ़्तार पकड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  सिस्टम बदलने से हरियाणा ने आर्थिक तरक्की की रफ़्तार पकड़ी  है । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  सिस्टम बदलने से हरियाणा ने आर्थिक तरक्की की रफ़्तार पकड़ी  है । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को दिए अपने सन्देश में उन्होंने स्वतंत्रता सैनानियों को नमन करते हुए जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी।  उन्होंने  माना कि सिस्टम बदलने का रास्ता कठिन था लेकिन लक्ष्य साफ़ था इसलिए अच्छे परिणाम आएं हैं ।

उन्होंने कहा  कि उनकी सरकार ने राजनीति में फैले भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद वाले सिस्टम को बदल कर ऐसी व्यवस्था दी है जिसमें आम आदमी को अपने हक लेने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दरवाजे पर जाने की आवश्कता नहीं है। प्रदेश का कमजोर , गरीब और आम आदमी भी आज तरक्की की रफ़्तार में शामिल होने का सपना देख सकता है। उन्होंने कहा  हमे हरियाणा को ऐसा प्रदेश बनाना है जहां सब खुशहाल  ,निरोगी और शिक्षित हों  जिस में युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर हों।

Watch Video

https://youtu.be/eW1fhItbrVI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *