ब्यूनस आयर्स, 7 अक्टूबर
फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेला। ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल में खेले गए इस फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने बेनिन की टीम को 3-0 से हराया। लियोनेल मेसी ने एक गोल किया ऱऔ दो गोल असिस्ट किए। लियोनेल मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 126वां गोल था। मेसी के संन्यास के बाद अब क्रिस्टियन ‘कुटी’ रोमेरो को अर्जेंटीना का नया कप्तान बनाया गया है।
मैच में मेसी का जलवा
मुकाबले में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ,लेकिन दूसरे हाफ में मेसी ने मैच को अपनी पकड़ में ले लिया। 48वें मिनट में मेसी ने गोल कर अपना खाता खोला। मेसी ने मैच में निको पाज के लिए शानदार मौका बनाया, जिस पर पाज ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। आखिरी 71वें मिनट में इमोशनल पर आया जब मेसी ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया। इसी गोल के साथ पूरा स्टेडिय़म मेसी-मेसी के साथ गूंज उठा।
आंसुओं और सम्मान के साथ विदाई
मैच शुरू होने से पहले स्टेडिय़म में 10 नंबर की जर्सी पर धन्यवाद लिखा गया।मेसी अपने तीनों बेटों के साथ स्टेडियम में पहुंचे, तो आतिशबाजी के साथ पूरा स्टेडिय़म जगमगा उठा।मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाडी और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मेसी को सलामी दी और धन्यवाद किया।मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों ने मेसी को गले लगाया।स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस की आंखे नम थी। ड्रो शो के जरिए मेसी को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया।इस खास मौके पर एंजेल डि मारिया और फ्रांस के दिग्गज डेविड ट्रेजेगेट भी स्टैंड में मौजूद थे।
अन्य खबरें जानें-



