CBI छापे के बाद आज धुरी में CM मान 11 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ, 7 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह 11 बजे संगरूर के धुरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस उनके…

भगवंत मान

चंडीगढ, 7 अक्टूबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह 11 बजे संगरूर के धुरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस उनके कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी के बाद हो रही है। CBI की टीम ने मुख्यंमत्री के OSD और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की। CBI ने कल कईं ठिकानों पर तलाशी ली, जिसमें सेक्टर-2 में स्थित मकान नंबर 50 भी शामिल है,जो मुख्यमंत्री मान का कैंप हाउस है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया आरोप

CM मान ने इस कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए बताया कि BJP 2027 के पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप सरकार को बदनाम करने के लिए CBI और ED का इस्तेमाल कर रही है।लोगों के मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबरा गई है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पंजाब में चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए एजेंसियों की मदद ले रही है।

अन्य खबरें जानें-

Messi’s magic in the final match: गोल और 2 असिस्ट से अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया, आंसुओं के साथ लिया संन्यास

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *