ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन होने के बाद अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में की जाएगी,और इस बैठक में नए सदस्यों का चुनाव भी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राम मंदिर निर्माण की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।
केंद्र ने दिया 1 रुपये का चंदा
इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को पहले दान के तौर पर 1 रुपया नकद दिया ताकि ट्रस्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की दिशा में काम शुरू कर सके।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का कार्य दो अप्रैल यानी रामनवमी से हो सकता है। शिलान्यास के कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के द्वारा देश और दुनिया को संदेश दिया जाएगा। और विदेशी मेहमानों को भी निमंत्रण किया जायगा। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान राम लला को कुछ वक्त के लिए भी हटाया जाएगा।
भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा
वहीं जानकारी देते हुए अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि, राम मंदिर का हिंदुओं के लिए ईसाईयों के वेटिकन सिटी और मुसलमानों के मक्का की तरह ही महत्व है। ऐसे में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगें
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा फैसला लिया,पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने को लेकर ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दी,इस ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगें, पीएम मोदी ने इस ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ रखा है।



