ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, बीजेपी को 8/ सीटें मिली हैं जबकि भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी. खास बात तो यह रही कि कांग्रेस की 67 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 54 फीसदी वोट मिले हैं। बतदें कि 2015 के मुकाबले बीजेपी का वोट शेयर 32 से बढ़कर 38 तक पहुंचा, हैं। लेकिन इससे उसकी सीटें ज्यादा नहीं बढ़ीं हैं।
लिविंग इंडिया ने किसको कितनी सीट दी थी
लिविंग इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 55 से 63, बीजेपी को 3 से 8, सीटें मिलती दिखाई थी
बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी
अन्ना आंदोलन से निकले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के गठन के महज 7 साल हुए हैं और उन्होंने दिल्ली के दंगल में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरने वाली भाजपा को लगातार दूसरी बार करारी मात दी है।
अरविंद केजरीवाल को दी बधाई
वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, मैं मतदाता को धन्यवाद देता हूं। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी, उनको साधुवाद। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि वो दिल्ली की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। हमारी अपेक्षा खरी नहीं उतरी, इसकी हम समीक्षा करेंगे। हालांकि बीजेपी का 2015 के मुकाबला वोट प्रतिशत बढ़ा है। पार्टी को 40 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि, मेरा अनुमान गलत साबित हुआ है, लेकिन 48 सीटों पर सड़के बुरी हैं, स्कूल अच्छे नहीं है। दिल्ली में नया ट्रेंड है, अब सिर्फ दो दलों के बीच लड़ाई है। कांग्रेस लुप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग नफरत की राजनीति नहीं करते।


