हरियाणा और यूपी के CM की मुलाकात में हुए कई अहम समझौते, जमीनी विवादों पर भी चर्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री और यूीपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों राज्यों के बीच सालों से चल रहे विवादित मुद्दों पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री और यूीपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों राज्यों के बीच सालों से चल रहे विवादित मुद्दों पर लखनऊ में बैठक की। इस बैठक में दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने कई अहम समझौते भी किए। बता दें कि इस बैठक में दोनों सीएम के बीच न केवल यमुना से लगती जमीन और नहरी पानी के विवादित मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की गई, बल्कि राजस्व, सिंचाई, जल संसाधन, परिवहन और पीडब्यूडी से जुड़े भी कई अन्य मुद्दों पर विचार- विमर्श किया गया। कई और मुद्दों से जुड़ी अगली बैठक इस महीने के आखिरी में आगरा में होगी।

किन- किन मसलों पर हुआ समझौता-

यमुना नदी पर 3 पुलों का निर्माण कार्य–
योगी आदित्य नाथ ने यमुना नदी पर तीन पुलों के निर्माण कार्य को सहमति दे दी। साथ ही ये भी निर्णय लिया गया कि पलवल के हसनपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग को यूपी से जोड़ने वाले पुल का दोनों ही राज्य अपने- अपने हिस्से का निर्माण खुद करवाएंगे, न की 50-50 के अनुपात पर।

बुर्जियों की दोबारा से होगी स्थापना
–
हरियाणा और यूपी की सीमा के मामले में 14 फरवरी 1975 को दिए गए दीक्षित अवार्ड के दौरान जो बुर्जियां मौके से गायब हैं, उनकी फिर से स्थापना की जाएगी। ये कार्य सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से 31 मार्च, 202 तक पूरा किया जाएगा। दोनों राज्य 50-50 के अनुपात में राशि वहन करेंगे।

cm haryana yogi

पानीपत में बिलासपुर को खोजकीपुर से जोड़ने वाले पुल का निर्माण–
बैठक में पानीपत में बिलासपुर को खोजकीपुर को जोड़ने वाले पुलस और सड़के के निर्माणा के लिए 70 मीटरजमीन यूपी सरकार एक महीने में अदिग्रहीत करेगी।साथ ही फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा वाया जसना-मंझवाली अट्टा गुजरांन के बीच यमुना नदी पर पुल के निर्माण पर भी यूपी सरकार ने सहमति जताई है।

यमुनानगर- सहारनपुर सड़क पर यमुना नदी पर पुल का निर्माण–

यमुना नगर-रादौर से नुकूर- सहारनपुर सड़क पर यमुना नदी पर पुल के निर्माण के लिए भी यूपी ने अपने स्तर पर करने का आश्वासन दिया। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार चार कनाल जमीन का अधिग्रहण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *