ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनियाभर में लोगों की सबसे मनपसंद और बड़ी फूड बेवरेज कंपनी में से एक Mc Donald’s (मैक्डॉनल्ड्य) ने 3 नवंबर को अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रूक को निकालने की घोषण कर दी।
आपको बता दें कि स्टीव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक कर्मचारी के साथ सहमति से रिश्ता रखा, जो कि कंपनी की नीतियों के खिलाफ है। जिस पर कंपनी बोर्ड का कहना है कि ऐसा करके स्टीव ने अपने कमजोर फैसले का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही स्टीव ने कंपनी के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल, इस पूरे मामले में स्टीव ने भी कर्मचारियों से ईमेल में ये कहा कि, “यह एक गलती थी। कंपनी के मूल्यों को देखते हुए मैं बोर्ड के इस फैसले से सहमत हूं कि मुझे यहां से जाना चाहिए।” बता दें कि स्टीव के बाद मैक्डॉनल्ड्स में अमेरिका विंग के प्रेसिडेंट क्रिस केम्पजिंस्की उनकी जगह लेंगे।


