ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रतिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां बेटी के लवमैरिज करने पर एक पिता ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ भाखड़ा नहर में गाड़ी कूदा दी। घटना के समय गाड़ी में मृतक निरंजन दास, उसकी पत्नी और 11 साल का बच्चा मौजूद था।
बताया जा रहा है कि निरंजन दास की बेटी ने कुछ दिन पहले लव मैरिज की थी, जिस कारण निरंजन दास मानसिक रूप से परेशान रहता था और इसी परेशानी के चलते निरंजन दास ने रोजावाली गांव के पास भाखड़ा नहर में देर रात गाड़ी कूदा दी। इसके बाद परिजनों को वारदात की जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को नहर से निकाला, जिसमें से तीनों के शव भी बरामद किए गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पति- पत्नी और बच्चे के शव को नहर से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच भी शुरू कर दी है।


