ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 25 जनवरी को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ देश और विदेशों में धमाल मचा रही है। रिलीज के पहले सप्ताह में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म का गाना ‘घूमर’ भी काफी लोकप्रिय हुआ है। और, इसकी लोकप्रियता इस बात से लगाई जा सकती है कि NBA के एक मैच के दौरान चीयर्सलीडर्स ने शानदार नृत्य किया था। अब बारी मयूरी भंडारी की, जिसका डांस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, मयूरी भंडारी ने यूट्यूब पर ‘घूमर डांस ऑन आईस’ नाम से यह वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में रेड कॉस्ट्यूम में मयूरी आईस ट्रेस पर स्कैट्स पहने डांस कर रही हैं। मयूरी ने वीडियो को ‘पद्मावत की रिलीज के सम्मान में मैंने आईस स्कैटिंग कर घूमर पर परफॉर्मेंस दी है’ कैप्शन के साथ अपलोड किया है। उनके वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। मयूरी के वीडियो को अब तक करीब 43 हजार से ज्यादा लोग चुके हैं।
